50 हजार का इनामी गोवंश तस्कर कानपुर से गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 13 मुकदमे

कौशाम्बी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गोवंश तस्कर रेहान को प्रयागराज एसटीएफ ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी संगठित गोवंश तस्करी गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ कौशाम्बी, बांदा, वाराणसी और इटावा में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे कौशाम्बी पुलिस को सौंप दिया गया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 11 November 2026, 5:56 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशाम्बी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गोवंश तस्कर गैंग के सरगना रेहान को प्रयागराज एसटीएफ ने कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ ने उसे 10 नवंबर 2026 की शाम जूही थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर के सामने एक चाय की दुकान के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ चार जिलों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर में हुई गिरफ्तारी

प्रयागराज। कौशाम्बी जिले में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी रेहान को एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रेहान पुत्र मुस्तफा उर्फ बन्ने निवासी चमरूपुर, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोखराज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

महराजगंज के निचलौल में सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, आवास में हुआ गृह प्रवेश, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

एसटीएफ के मुताबिक, पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम कानपुर नगर में आपराधिक अभिसूचना संकलित कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी रेहान जूही थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की और 10 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:35 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कानपुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में ठिकाना बना रखा था। एसटीएफ की कार्रवाई मेट्रो स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास की गई।

गोवंश तस्करी और पशु वध करने वाले गिरोह का सरगना है रेहान

एसटीएफ के अनुसार, पूछताछ में रेहान ने बताया कि वह गोवंश तस्करी और पशु वध करने वाले एक संगठित गिरोह का सरगना है। गिरोह के सदस्य गोवंश को ट्रक और कंटेनर के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कौशाम्बी, बांदा, वाराणसी और इटावा जनपद के विभिन्न थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, दो घायल एक आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ के मुताबिक, 7 मार्च 2024 को एक कंटेनर में 26 गोवंश लादकर फतेहपुर की ओर से वाराणसी और बिहार ले जाए जा रहे थे। कंटेनर का नंबर एनएल-01-एएफ-2144 था। इसी दौरान कोखराज पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर को पकड़ लिया था। इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रेहान इस मामले में भी वांछित चल रहा था।

गैंगस्टर एक्ट में दर्ज था मुकदमा

एसटीएफ के अनुसार, रेहान और उसके गिरोह के सदस्यों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए 12 मार्च 2026 को थाना कोखराज में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद से एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी रेहान को कौशाम्बी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गैंगस्टर एक्ट के इस मुकदमे की विवेचना थाना सैनी से की जा रही है। आरोपी को संबंधित थाने में दाखिल कर दिया गया है। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Location :  Kaushambi

Published :  11 November 2026, 5:56 PM IST

Advertisement