महराजगंज के निचलौल में सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, आवास में हुआ गृह प्रवेश, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

महराजगंज के निचलौल में बुधवार को 317, सिसवा विधानसभा के प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 November 2026, 5:33 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजंगज जिले के 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की चुनावी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को सपा प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल (Sushil Tibrewal) के निचलौल स्थित आवास पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी अवसर पर बस स्टैंड के बगल में स्थित उनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गृह प्रवेश और कार्यालय का शुभारंभ

गौरतलब है कि इससे पहले 20 अक्टूबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी मुख्यालय से स्वयं सुशील टिबड़ेवाल (Sushil Tibrewal) के हाईटेक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रचार रथ को रवाना किए जाने के बाद से ही सिसवा विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है।

Siswa SP Election Office

सिसवा विधानसभा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ (Img: Dynamite News)

चुनावी अभियान को गति मिलेगी

निचलौल में केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ इसी चुनावी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कार्यालय जनसंपर्क, कार्यकर्ता समन्वय, चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के चुनावी अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।

Maharajganj में टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर परिवार के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

स्नेह भोज में शामिल हुए पार्टी पदाधिकारी और समर्थक

इस शुभ अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सुशील टिबड़ेवाल को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्नेह भोज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

Maharajganj: अमावस्या के दिन मासूम की बलि देने की थी तैयारी, दिल्ली तक पुलिस ने किया पीछा

इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, जिला उपाध्यक्ष तैयब अंसारी, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, विजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, अभिनन्दन पांडेय, घनश्याम मौर्य, शैलेश अग्रवाल, सुरेंद्र भारती, हीरालाल जख्मी, अभिषेक रौनियार, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह रिंकू, शैलेश सुलतानिया, गोपाल अग्रवाल, भोला यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव, बैजू यादव, राधेश्याम मौर्य, सुग्रीव चौहान, विमलेश पटेल, राकेश पासवान, कुंदन सिंह, रमेश सैनी, निखिल यादव, अमित यादव, रामकरन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  11 November 2026, 5:33 PM IST

Advertisement