हिंदी
डॉ. सुषमा गौड़ियाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया।(img-dynamite news)
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डॉ. सुषमा गौड़ियाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की, जहाँ उन्होंने सफाई कर्मचारियों को लेकर कहा कि- कर्मचारियों की सेवा उनके लिए ईश्वर की पूजा के समान है। उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
डॉ. सुषमा गौड़ियाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि- बचपन से ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों के संघर्ष और कठिन परिस्थितियों को करीब से देखा है। आयोग में मिली जिम्मेदारी को वह सेवा और समर्पण के भाव से निभा रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि- कर्मचारियों की सेवा उनके लिए ईश्वर की पूजा के समान है। उनके अधिकार, सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
डॉ. सुषमा गौड़ियाल के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रहे मौजूद(img-dynamite news)
आवास से लेकर पेंशन तक की समीक्षा
डॉ. सुषमा गौड़ियाल ने बताया कि- आयोग देश के विभिन्न राज्यों में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा कर रहा है। विभागीय बैठकों में आवास, पुनर्वास, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सीतापुर में ड्यूटी के दौरान एक सफाई कर्मचारी की मृत्यु के मामले में आयोग ने हस्तक्षेप करते हुए उनके पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया। उन्होंने कहा कि- कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की शादी में किसे मिला न्योता और कौन रहेगा दूर? 50-60 मेहमानों की लिस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
आगरा के सफाईकर्मी बच्चू भाई का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि करंट लगने से उनके हाथ-पैर निष्क्रिय हो गए थे। परिवार में पांच बच्चों के भरण-पोषण का संकट मडराने लगा था। आयोग के प्रयास से आर्थिक सहायता, बीपीएल कार्ड और आजीविका के लिए पट्टे पर जमीन की व्यवस्था कराने में मदद की गई।
डॉ. गौड़ियाल ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने के फैसले को वंचित समाज के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की भी सराहना की। अंत में उन्होंने पत्रकारों से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और इसके साथ ही जो कोविड के वाद संविदा कर्मचारी अपने पद से हटा दिये गय थे, जो आज वे दर दर भटक रहे हैं, उन कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुये जोखिम भरा सहयोग दिया था। उनको दुबारा नौकरी पर वापसी कराने का दावा करते हुये पत्रकारों से सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. सुषमा गौड़ियाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनेता एडवोकेट आकाश पुष्कर, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक विकास पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिंह वरदान, हरबंस, अंकुश आर्य ,शिशुपाल और महेंद्र पाल राही, सुनील भारत, मुकेश पासवान, मुकेश गुप्ता तथा काबिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Bareilly
Published : 10 November 2026, 7:52 PM IST