अयोध्या के दीपोत्सव से चमका होमस्टे कारोबार: सात दिन में पहुंचे 15 लाख पर्यटक, 130% तक बढ़ी कमाई

अयोध्या के दीपोत्सव-2026 में सात दिनों के दौरान करीब 15 लाख पर्यटक पहुंचे और 10 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होमस्टे कारोबार को फायदा मिला। संचालकों के मुताबिक, कई जगह कमरे पूरी तरह बुक रहे। स्थानीय परिवारों को अतिरिक्त आमदनी के साथ रोजगार के अवसर भी मिले। परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिले।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 10 November 2026, 6:34 PM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या में दीपोत्सव 2026 के दौरान पर्यटन के साथ होमस्टे कारोबार को भी बढ़ावा मिला। 36 लाख दीपों और 2100 ड्रोन्स का शो देखने देश-विदेश से पर्यटक पहुंचे। एक से सात नवंबर तक करीब 15 लाख पर्यटक अयोध्या आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या आठ लाख से अधिक थी। रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी पांच लाख से बढ़कर करीब 10 लाख हो गई।

श्रीरामदूत निवास होमस्टे के संचालक वासुदेव मौर्य ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में कारोबार में करीब 120 से 130 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और सभी कमरे बुक रहे। महाराष्ट्र से आए कई पर्यटकों ने ठहराव बढ़ाया। मेहमानों को घर का खाना, पारिवारिक माहौल और हनुमानगढ़ी के लड्डू पसंद आए। यहां कमरे 1000 से 1200 रुपये प्रतिदिन के किराये पर उपलब्ध रहे।

स्थानीय परिवारों को मिला रोजगार

कुसुम होमस्टे के संचालक अविनाश कुसुम ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान रोजाना कमरे भरे रहे। परिवारों ने ताजा भोजन, बच्चों के लिए हल्का खाना और गर्म पानी की सुविधा पसंद की। श्री शिवाय होमस्टे के संचालक प्रवीण मिश्रा के अनुसार, शत-प्रतिशत बुकिंग के बाद भी पर्यटक आते रहे। गुजरात समेत कई राज्यों के मेहमानों ने घरेलू माहौल सराहा।

Homestay

प्रतीकात्मक छवि (Image Source: Internet)

बाराबंकी में मन्नत पूरी होने पर मंदिर से लौट रहा था परिवार, घर पहुंचने से पहले ही मां-बेटे की दर्दनाक मौत

पूनम होमस्टे की संचालक पूनम सोनकर ने बताया कि उनके यहां 80 प्रतिशत कमरे बुक रहे और कई मेहमानों ने ठहराव बढ़ाया। पर्यटकों का स्वागत अयोध्या के खुर्चन पेड़े से किया। उनके बेटे ने राजस्थान के एक बड़े शहर में नौकरी का प्रस्ताव मिलने के बावजूद अयोध्या में रहकर परिवार के कारोबार से जुड़ने का फैसला किया। दो अन्य लोगों को भी रोजगार मिला।

द रामा जंक्शन (बीएंडबी) की संचालक राजकुमारी तिवारी ने बताया कि उनके पति के सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद होमस्टे परिवार की आय का जरिया बना। दीपोत्सव में सभी कमरे बुक रहे। केरल और तमिलनाडु से पर्यटक यहां ठहरे। यहां सरयू आरती की जानकारी दी।

पर्यटन से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। अयोध्या में होमस्टे के प्रति पर्यटकों का बढ़ता रुझान बताता है कि पर्यटन का लाभ स्थानीय परिवारों तक पहुंच रहा है। इससे लोग अपने घरों में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था कर अतिरिक्त आमदनी कर सकते हैं और दूसरों को रोजगार दे सकते हैं।

Mirzapur Crime: बाइक सिखाने के बहाने बच्चे का अपहरण, फिर 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि होमस्टे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, खानपान और रहन-सहन से परिचित कराते हैं तथा परिवारों की आय और रोजगार के अवसर बढ़ाते हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  10 November 2026, 6:29 PM IST

Advertisement