हिंदी
सीतापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत (Img: Dynamite News)
Sitapur: सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार लोग घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के सदर बाजार गांव निवासी वीरू (23) पुत्र विनोद सोमवार रात करीब 12:30 बजे बाइक से बस स्टॉप के पास सामान लेने गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (UP 32 JS 0500) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरू बाइक समेत सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
Sitapur: अनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 72 घंटे बाद पुलिस के शिकंजे में आया इनामी हिस्ट्रीशीटर
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि कार सवार लोग घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वीरू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
Sitapur News: धनतेरस पर बाजार जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान… इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sitapur
Published : 10 November 2026, 2:41 PM IST