हिंदी
यूपी में कांग्रेस की वापसी का जिम्मा प्रियंका के कंधों पर (Img- Dynamite News)
Lucknow: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इन सब में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। जहां कुछ पार्टियां प्रचार-प्रसार में लगी है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान से सभी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस इस बार चुनाव को लेकर काफीा सतर्क है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव की कमान और रणनीतिक जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी है। जिसके बाद यूपी के बड़े-बड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रियंका गांधी इस बार कांग्रेस की नैया पार लगा पाएगी?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने इस फैसले के बाद से ही यूपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई। उन्होंने मेगा रैली के बाद से ही अपना सारा ध्यान उत्तर प्रदेश की राजनीति पर लगा दिया। कांग्रेस पार्टी की पहली और प्राथमिक रणनीति यह है कि चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस की सक्रिय हो जाए।
प्रियंका गांधी (Img- Pinterest)
ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें यह जिम्मेदारी इसलिए दी है कि उनकी राजनीति में पकड़ अच्छी है और वह संवाद करने में काफी बेहतर है। अब देखना होगा कि उनका नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह भर पाता है।
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि प्रियंका गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे से जुड़ी बातचीत की जिम्मेदारियों को भी संभालेंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों दल पहले भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सीटों और राजनीतिक रणनीति को लेकर तालमेल हमेशा आसान नहीं रहा है। ऐसे में प्रियंका के सामने चुनौती होगी कि वह सपा के साथ बेहतर समन्वय बनाएं और कांग्रेस के लिए सम्मानजनक सीटों का रास्ता निकालें।
Location : Lucknow
Published : 10 November 2026, 2:15 PM IST