पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के बेटे की शादी में सियासी सितारों का जमावड़ा; राहुल, अखिलेश, प्रियंका समेत 100 से अधिक MP पहुंचे
नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के बेटे गौरव जैन और ऐश्वर्या के विवाह समारोह में देश की राजनीति, प्रशासन, उद्योग और मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 100 से अधिक सांसद और नेता समारोह में पहुंचे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।