Chandauli Crime: पहले घर में घुसकर मारपीट, फिर थाने में कथित बदसलूकी, जानें पीड़िता की आपबीती

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ लोग एक महिला के घर में घुसकर उसे और उसके बेटे से मारपीट करने लगे। पीड़िता ने थाने में सुनवाई नहीं होने और मेडिकल परीक्षण न कराने का दावा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 November 2026, 12:25 PM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना ने ना केवल लोगों को हैरान किया है, बल्कि पुलिस के भी होश उड़ा दिए। कुछ लोग जबरन एक महिला के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने यह मारपीट महिला और उसके बेटे के साथ की। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले को लेकर पीड़िता का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आक्रामक और डराने-धमकाने के इरादे से घर में घुस थे और फिर उसे व उसके बेटे को पीटने लगे । पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, तो उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

इसके अलावा पीड़ितों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें वहां से भगा दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना वार्ड नंबर 3 में हुई, जो अली नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

चंदौली में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: हाइवा, कंटेनर और पिकअप की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत, 4 घायल

पीड़ित महिला (Img- Dynamite News)

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदौली के अली नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। कुछ लोगों महिला के घर जबरन प्रवेश किया और फिर हमला किया। हालांकि अभी तक इस मारपीट के पीछे का असली मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पीड़िता पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज कराने गई थी तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की जगह पीड़िता के सात बुरा बर्ताव किया और घर जानें को कहा। पीड़िता का कहना है कि उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है, इसलिए उसने उच्च अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

चंदौली डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा; गोली और हसिया से की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल जांच न कराए जाने का दावा

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद अस्पताल में उनकी कोई मेडिकल जांच नहीं कराई गई। पीड़िता के अनुसार, उसकी चोटों की मेडिकल जांच जरूरी थी, लेकिन इस संबंध में उसे कोई मदद नहीं मिली।

Location :  Chandauli

Published :  10 November 2026, 12:25 PM IST

Advertisement