चंदौली में इनोवा और ऑटो की भीषण टक्कर, महिला की मौत और दो लोगों की हालत नाजुक
चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित बरहुआ गांव के पास इनोवा और ऑटो की भीषण टक्कर में मुन्नी देवी की मौत हो गई, जबकि जामवंत और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है…