UP STF की बड़ी कामयाबी: गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी अपराधी, गोवंश तस्करी में चल रहा था फरार

50 हजार के इनामी गोवंश तस्कर अरशद को एसटीएफ ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 26 February 2026, 2:42 PM IST
google-preferred

Chandauli: कानून से बचने की हर चाल नाकाम होती दिखी जब आखिरकार 50 हजार के इनामी शातिर अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता जैसे संगीन अपराधों में वांछित अरशद की गिरफ्तारी से अपराध की दुनिया में खलबली मच गई है। लंबे समय से फरार चल रहा यह आरोपी आखिरकार पुलिस के जाल में फंस ही गया। इस गिरफ्तारी को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने अपराधियों में साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है।

एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

दिनांक 25 फरवरी 2026 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जनपद चन्दौली के थाना कोतवाली चन्दौली में दर्ज मुकदमा संख्या 54/2024 के तहत वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी अरशद को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी वाराणसी जनपद के थाना लोहता क्षेत्र अंतर्गत धमरियाँ मैदान के पास की गई। पुलिस के अनुसार यह आरोपी लंबे समय से फरार था और अलग-अलग जिलों में छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तारी की पूरी कहानी

एसटीएफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि फरार अपराधी फिर से सक्रिय होकर अपराधों में लिप्त हो रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव की टीम ने अभिसूचना संकलन शुरू किया। विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि मो० अरशद थाना लोहता क्षेत्र के धमरियाँ मैदान के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही एसटीएफ फील्ड यूनिट ने तत्काल कार्रवाई की और रात करीब 22:10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपराध की दुनिया से नाता

पूछताछ में सामने आया कि अरशद शुरू से ही दबंग और मनबढ़ किस्म का अपराधी रहा है। वर्ष 2020 और 2021 में उसके खिलाफ मारपीट के मामले थाना सिगरा, वाराणसी में दर्ज हो चुके हैं। बाद में उसका संपर्क गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह से हुआ और वह इस अवैध धंधे में पूरी तरह शामिल हो गया।

चन्दौली केस से खुला था राज

दिनांक 15 मार्च 2024 को चन्दौली जनपद के थाना कोतवाली चन्दौली क्षेत्र में तीन वाहनों से 34 गोवंशीय पशुओं की बरामदगी हुई थी। इस मामले में अरशद के गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में अरशद का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 26 February 2026, 2:42 PM IST

Advertisement
Advertisement