Saharanpur News: 30-40 हजार में खरीद, 1 लाख तक में बिक्री; अवैध हथियारों के खेल का STF ने किया भंडाफोड़
सहारनपुर में यूपी STF ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, बंदूक, तमंचे, तलवार, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद हुई है। STF के मुताबिक आरोपी अमृतसर से हथियार खरीदकर पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में महंगे दामों पर बेचते थे।