बड़ी खबर: यूपी में 5 वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले, STF को मिला नया DIG, देखें पूरी लिस्ट

यूपी सरकार ने 5 सीनियर IPS अफसरों के तबादले किए हैं। सभी DIG रैंक के अधिकारी हैं, जिनमें से चार को प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग दी गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 February 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस के बड़े अफसरों की कुर्सियों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शासन ने शुक्रवार शाम अचानक ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी, जिसमें DIG रैंक के पांच सीनियर IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें से चार अधिकारी ऐसे हैं, जो प्रमोशन के बाद लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

शासन ने जारी की तबादला सूची

शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में साफ किया गया कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारी DIG रैंक के हैं और प्रदेश की अहम यूनिट्स में तैनात किए गए हैं। इस सूची को पुलिस महकमे में काफी अहम माना जा रहा है।

अखिलेश कुमार चौरसिया को नई जिम्मेदारी

भ्रष्टाचार निवारण संगठन में DIG के पद पर तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को अब डीजी ऑफिस में स्थापना का DIG बनाया गया है। उनकी गिनती तेज-तर्रार और सख्त अफसरों में होती है। स्थापना जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी मिलने से उनका कद और बढ़ गया है।

Islamabad Terror Attack: जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ाया, अब तक 31 लोगों की मौत और 169 की हालत नाजुक

UP STF को मिला नया DIG

सुशील कुमार घुले को स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF का DIG नियुक्त किया गया है। वह अब तक STF में SSP के तौर पर काम कर रहे थे। कई बड़े और संवेदनशील मामलों में उनकी भूमिका अहम रही है। अब DIG के रूप में STF की कमान संभालेंगे।

यमुना प्रसाद की मुरादाबाद में तैनाती

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी नोएडा के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को मुरादाबाद पीटीएस में DIG बनाया गया है। नोएडा जैसे हाई प्रोफाइल जिले में काम करने के बाद अब उन्हें ट्रेनिंग से जुड़े अहम संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

हेमराज मीणा को मिली पोस्टिंग

पुलिस मुख्यालय पर तैनात हेमराज मीणा को भी प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग दे दी गई है। उन्हें एसआईएफएस यानी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में DIG बनाया गया है। यह विभाग जांच और तकनीकी मामलों में अहम भूमिका निभाता है।

यूपी में 730 दिन में गायब हुए एक लाख से ज्यादा लोग, हाईकोर्ट ने कहा- डीजीपी और अपर मुख्य सचिव जवाब दो

सचिंद्र पटेल लखनऊ भेजे गए

मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सचिंद्र पटेल को लखनऊ में डीआईजी एंटी करप्शन के पद पर तैनाती दी गई है। यहां पहले से तैनात अखिलेश चौरसिया को डीआईजी स्थापना बनाया गया है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 6 February 2026, 6:54 PM IST

Advertisement
Advertisement