देवरिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: कई थानेदार लाइन हाजिर, कई को नई जिम्मेदारी
देवरिया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 69 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। कई थानेदारों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए, कुछ को लाइन हाजिर किया गया, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल की जिलेभर में चर्चा है।