हिंदी
देवरिया में चली तबादला एक्सप्रेस
देवरिया: जिले में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद के पुलिस महकमे में बदलाव किया गया है। एसपी ने 16 पुलिसकर्मियों के कार्यस्थल में बदलाव किया है। तत्काल हुए ट्रांसफर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिसकर्मियों की तबादला सूची
पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट
तबादला सूची के अनुसार स्थानांतरित किए गए पुलिस कर्मियों में उप निरीक्षक आशीष राय को थाना कोतवाली से थाना श्रीरामपुर के प्रतापपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक मनीष सिंह को थाना कोतवाली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को थाना बरहज के कपरवाज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप. निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को थाना बनकटा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।
UP Crime: देवरिया में शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में शोक; यहां पढ़िये पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक की यह कार्रवाई आगामी त्योहारों और विशेष रूप से होली को देखते हुए की गई है। त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। अधिकारियों का मानना है कि समय-समय पर तबादले से कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहती है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था अधिक प्रभावी होती है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Deoria
Published : 26 February 2026, 3:50 PM IST