हिंदी
अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया(image: dynamite news)
Hathras: हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पवलोई में रविवार को एक सरकारी नल में करंट उतरने से छह वर्षीय बच्ची उसकी चपेट में आ गई। नहाने के लिए बाल्टी में पानी भरने गई बच्ची नल से चिपक गई। उसकी चीख सुनकर साथ गई दूसरी बच्ची घबरा गई और दौड़कर घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे और सावधानी बरतते हुए बच्ची के ऊपर शॉल डालकर उसे नल से अलग किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। घटना रविवार को हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पवलोई की है। यहां सरकारी शौचालय के पास लगे नल में अचानक करंट उतर आया। सवाल यह है कि सरकारी नल में करंट कैसे आया।
राहुल गांधी ने निभाया वादा, एक आंख की रोशनी खो चुकी प्रियंका का दिल्ली बुलाकर कराया ऑपरेशन
जिला अस्पताल में बच्ची के ताऊ यतेंद्र कुमार ने बताया कि नौ वर्षीय छाया गांव में सरकारी शौचालय के पास लगे नल से नहाने के लिए बाल्टी में पानी भरने गई थी। उस समय समर बंद थी, इसके बावजूद नल में करंट उतर आया और बच्ची उससे चिपक गई। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा बच्ची का उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद परिवार के लोग बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
उस समय समर बंद थी। इसके बावजूद नल में करंट उतर आया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। जिस सरकारी नल से ग्रामीण रोजमर्रा के कामों के लिए पानी लेते हैं, उसी में करंट उतरने से बच्ची की जान पर बन आई। गनीमत रही कि बच्ची के साथ मौजूद दूसरी बच्ची ने समय रहते परिजनों को सूचना दे दी और परिवार ने मौके पर पहुंचकर उसे नल से अलग कर लिया।
Location : Hathras
Published : 15 November 2026, 5:42 PM IST