Chhath Puja: कितने बजे दिया जाएगा संध्या और उषा अर्घ्य? जानें यूपी, बिहार समेत अन्य शहरों में अर्घ्य का समय

छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर रविवार को और उषा अर्घ्य 16 नवंबर सोमवार को दिया जाएगा। हालांकि, दोनों अर्घ्य का समय हर शहर में अलग-अलग ही रहेगा। आइए जानते हैं कि ऐसे में पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय क्या रहेगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 November 2026, 5:17 PM IST
google-preferred

New Delhi: छठ महापर्व में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि छठ महापर्व में संध्या अर्घ हमें यह सिखाता है कि, जिसका अस्त होता है, उसका उदय होना भी तय है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाता है। छठ पूजा में दोनों समय सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इस पर्व को सर्वश्रेष्ठ बनाती है।

छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है। इस दौरान व्रत कर रही महिलायें पूरे परिवार के साथ नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्यदेव को जल और दूध से अर्घ्य देती हैं, जिसके लिए वे पानी में खड़े होकर बांस के सूप और दउरा में रखे ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री से सूर्यदेव की आराधना करते हैं। इसके बाद सूर्यास्त के समय उन्हें जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया जाता है।

chhath puja

दोनों अर्घ्य का समय हर शहर में अलग-अलग ही रहेगा।(img-dynamite news)

वहीं छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसे उषा अर्घ्य कहते हैं। इस दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले ही पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद जल में खड़े होकर सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करते हैं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देने पर उन्हें जल और दूध अर्पित किया जाता है। इसके बाद व्रती पारण करके लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।

यह भी पढ़ें- Janjatiya Gaurav Diwas: कृष्णा नागोराव ने पीएम मोदी को सुनाई अपनी व्यथा, एक पहल ने बदली लोगों की जिंदगी

इस साल 2026 में छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर, रविवार को और उषा अर्घ्य 16 नवंबर, सोमवार को दिया जाएगा। हालांकि, दोनों अर्घ्य का समय हर शहर में अलग-अलग ही रहेगा। आइए जानते हैं कि ऐसे में पटना, रांची, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय क्या रहेगा।

संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर को और उषा अर्घ्य- 16 नवंबर को पटना में शाम 5:01 बजे और सुबह 6:07 बजे, गया में शाम 5:03 बजे और सुबह 6:06 बजे, रांची शाम 5:04 बजे और सुबह 6:03 बजे, लखनऊ शाम 5:16 बजे और सुबह 6:26 बजे, वाराणसी शाम 5:10 बजे और सुबह 6:16 बजे, प्रयागराज शाम 5:14 बजे और सुबह 6:20 बजे, गोरखपुर शाम 5:06 बजे और सुबह 6:17 बजे, नई दिल्ली शाम 5:28 बजे और सुबह 6:44 बजे वहीं कोलकाता शाम 4:53 बजे और सुबह 5:50 बजे अर्घ होगा।

यह भी पढ़ें- Miami Airport पर बड़ा हादसा, बोइंग 767 और बोइंग 737 आपस में भिड़े, जांच शुरू  

छठ महापर्व की सबसे खास परंपरा यह है कि इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। संध्या अर्घ्य के माध्यम से अस्त होते सूर्य के प्रति आभार जताया जाता है, जबकि उषा अर्घ्य नई सुबह, नई ऊर्जा और जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है।

इस परंपरा के जरिए यह संदेश भी मिलता है कि जीवन में हर अवस्था का सम्मान करना चाहिए। छठ पूजा में सूर्यदेव के साथ छठी मैया की आराधना की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर परिवार को सुख-शांति, संतान सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 5:17 PM IST

Advertisement