छठ महापर्व पर DMRC की बड़ी सौगात, ब्रह्ममुहूर्त में दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानिए पूरा टाइम टेबल

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए DMRC ने 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से मेट्रो चलाने का फैसला किया है। शुरुआती समय में सभी लाइनों पर ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 15 November 2026, 5:02 PM IST
google-preferred

New Delhi: छठ महापर्व के मौके पर उषा अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने विशेष व्यवस्था की है। सोमवार, 16 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय से डेढ़ घंटे पहले शुरू होंगी। इस दिन सुबह 4:30 बजे से ही यात्रियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी। आम दिनों में मेट्रो का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू होता है।

सुबह 4:30 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा

DMRC के फैसले के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह 4:30 बजे से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुबह-सुबह घाटों तक पहुंचने में आसानी होगी।

आमतौर पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होती हैं, लेकिन छठ महापर्व को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।

छठ पूजा की तैयारियां तेज: सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक ने परखी घाट की व्यवस्था, दिए खास निर्देश

शुरुआती समय में 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी ट्रेनें

DMRC के अनुसार, सुबह 4:30 बजे से लेकर नियमित संचालन समय तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी।

इसके बाद मेट्रो सेवाएं अपने सामान्य समय और निर्धारित फ्रीक्वेंसी के अनुसार संचालित होंगी।

Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के लिए बाजारों में फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी करने उमड़े श्रद्धालु

छठ श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह उषा अर्घ्य देने के लिए नदी, तालाबों और निर्धारित घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में सुबह जल्दी मेट्रो सेवा शुरू होने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

DMRC की इस विशेष व्यवस्था से दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले छठ व्रतियों को यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 5:00 PM IST

Advertisement