हिंदी
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना(image: dynamite news)
Bareilly: थाना इज्जतनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने ससुर पर शराब के नशे में पीछे से पकड़कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उसके गले पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विवाहिता की जान बच सकी। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 30 मई 2023 को विधान श्रीवास्तव से मंदिर में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के करीब छह महीने बाद ही पति विधान, ससुर शंकर श्रीवास्तव, सास दया श्रीवास्तव, मौसिया सास शामुली कौशल और जेठ कार्तिक ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दो लाख रुपये, स्प्लेंडर बाइक, चांदी की पायल, सोने के कुंडल और वाशिंग मशीन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।
विवाहिता ने 9 अप्रैल 2024 को बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुरा वालों का व्यवहार और खराब हो गया। उसे ताने दिए जाने लगे कि अब बेटी के दूध और दूसरे खर्चों के रुपये भी मायके से लेकर आए। मां ने कई बार अपनी हैसियत के मुताबिक आर्थिक मदद की, लेकिन ससुराल वालों की मांग और प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
Fatehpur: महंगे गिफ्ट का झांसा देकर बच्चों को बनाया मोहरा, घरों से निकलवाए जेवर
पीड़िता ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को वह साढ़े तीन महीने की गर्भवती थी। तभी पति विधान ने ससुर और अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि जबरन मुंह खोलकर गर्भपात की दवा डाल दी और नाक बंद कर गोली निगलने पर मजबूर किया। इससे उसका गर्भपात हो गया।
UP Election 2027: निषाद पार्टी की 36 सीटों पर नजर, BJP के सामने रखी ये शर्त
पीड़िता के अनुसार, 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे ससुर शराब के नशे में घर पहुंचा और पीछे से पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर पति, सास, मौसिया सास और जेठ भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस बुला ली। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे ढाई साल की बेटी के साथ पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया और दोबारा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
Location : Bareilly
Published : 15 November 2026, 3:25 PM IST