IND vs NZ: Team India ने सात साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती; गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला में कीवी टीम को शिक्सत दे दी। निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 15 November 2026, 3:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला में कीवी टीम को शिक्सत दे दी। निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी करा दी।

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर दबाव बनाया। अर्शदीप ने 43वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को आउट कर कीवी टीम को आठवां झटका दिया। क्लार्क 35 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। 

भारतीय फैंस खुश

IND vs NZ: तू चल में आया, हॉफ सेंचुरी को तरसे भारतीय बल्लेबाज; 209 रन पर सिमटी टीम इंडिया

भारत की पारी में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने संभाला मोर्चा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद अक्षर पटेल और ईशान किशन ने अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

  • अक्षर पटेल: 46 रन

  • ईशान किशन: 46 रन

  • श्रेयस अय्यर: 22 रन

  • नमन धीर: 22 रन

  • मोहम्मद सिराज: नाबाद 14 रन

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। भारत की पूरी टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर आउट हो गई।

सात साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती

भारत ने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीती थी। उस समय भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2020 और 2022 के दौरों पर भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास एक बार फिर न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने का मौका है।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 3:21 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement