क्रिकेट में चमकने से पहले बुझ गई जिंदगी, तेलंगाना में BCCI अंडर-19 क्रिकेटर ने की खुदकुशी

तेलंगाना से शनिवार को एक दुखद मामला सामने आया है। विकाराबाद में 17 वर्षीय BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट खिलाड़ी ने सुसाइड कर दिया। उनकी मौत से परिवार, स्थानीय लोगों और खेल जगत में शोक की लहर है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 November 2026, 7:00 AM IST
google-preferred

Hyderabad: जिस बेटी के BCCI अंडर-19 टीम में चयन से परिवार और पूरे जिले में खुशियां थीं, उसी की अचानक मौत ने सबको झकझोर दिया। तेलंगाना के विकाराबाद में BCCI अंडर-19 क्रिकेट प्लेयर नंदिनी (17) ने मधु कॉलोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की वजह दो लड़के हैं।

हाल ही में वह BCCI अंडर-19 टीम के लिए चुनी गई थीं। जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा की अचानक मौत ने पूरे खेल जगत और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

दरअसल नंदिनी मूल रूप से यलाल मंडल के संगय्यापल्ली गांव की रहने वाली थी। वह अपनी पढ़ाई और क्रिकेट की प्रोफेशनल कोचिंग के लिए विकाराबाद शहर की मधु कॉलोनी में अपनी नानी के घर रह रही थीं।

दो लड़कों पर परेशान करने का आरोप

नंदिनी के परिजनों ने उनकी मौत के पीछे कथित तौर पर प्रेम के नाम पर परेशान किए जाने और प्रताड़ित करने को वजह बताया है। परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से अनिल नाम का एक लड़का नंदिनी को प्यार के नाम पर परेशान कर रहा था। आरोपों के मुताबिक, कृष्णा नाम का दूसरा छात्र भी इस मामले में अनिल की मदद कर रहा था।

IND vs NZ 4th ODI: विल यंग का तूफानी शतक, साइफर्ट की फिफ्टी; भारत को मिला 334 रन का लक्ष्य

खेल जगत में शोक की लहर

खेल जगत में शोक

नंदिनी के हालिया चयन से जिले और परिवार में खुशी का माहौल था और उनसे भविष्य में देश के लिए खेलने की बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं। उनकी असामयिक मृत्यु पर साथी खिलाड़ियों और खेल जगत में शोक की लहर है।

सीआई रघु ने पुष्टि की कि परिवार ने दो युवकों पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। जांच के तहत पुलिस ने नंदिनी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

अमेरिका में सभी फ्लाइट्स पर रोक, जानिए FAA ने क्यों रोकीं सभी उड़ानें

सोशल मीडिया खंगालेगी पुलिस

सीआई रघु ने कहा कि वह उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट्स की जांच करेंगे ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए परेशान कर रहा था। जांच के नतीजों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hyderabad

Published :  14 November 2026, 6:47 AM IST

Advertisement