हिंदी
यूपी में IAS अफसरों की नई तैनाती
Lucknow: यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जूड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात कई जिलों के डीएम का तबादला किया है। यह तैनाती आनन-फानन में की गई है। ये तबादले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को भी बदला गया है।
तबादला सूची के अनुसार जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। गौरव सिंह सोगरवाल DM महराजगंज को सिद्धार्थनगर का डीएम बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के डीएम की जिम्मेदारी मिली है।
IAS अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त मिली है।
वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद और गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को नोएडा अथॉरिटी का ACEO और नोएडा अथॉरिटी की ACEO वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Lucknow
Published : 14 November 2026, 12:05 AM IST