यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, हरदोई, मुरादाबाद, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 20 IAS भी इधर से उधर
उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस जोर-शोर से दौड़ रही है। पिछले तीन दिनों में पीसीएस, आईपीएस, आईएएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बीच, सोमवार देर रात यूपी सरकार ने 34 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।