यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, हरदोई, मुरादाबाद, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 20 IAS भी इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस जोर-शोर से दौड़ रही है। पिछले तीन दिनों में पीसीएस, आईपीएस, आईएएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बीच, सोमवार देर रात यूपी सरकार ने 34 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 September 2026, 1:06 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।  इसमें चौदह जिलों के जिलाधिकारियों का भी नाम शामिल है। एक साथ इतने बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले के बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया।

तबादला सूची के अनुसार IAS अनुनय झा को हरदोई से हटाकर मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं राहुल पाण्डेय को हरदोई ,एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर, महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर, अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत ,ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी

सोमवार को जारी हुए आदेश के मुताबिक हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

लखनऊ में डिप्टी CM के घर पहुंचे बॉन्डेड डॉक्टर, बोले- 19 दिन बाद भी वादा पूरा नहीं, समान वेतन की मांग पर प्रदर्शन

इन आईएएस को मिली ये जिम्मेदारी

जिलों से हटाए गए कई वरिष्ठ जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में भेजा गया है।

15. हिमांशु कौशिक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन को नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद बनाया गया है।

16. विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया को मिर्जापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

17. संतोष बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।

18. विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

19. विजय कुमार विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक महाप्रबंधक, यूपीडेस्को को उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा बनाया गया है।

20. शैलेंद्र भाटिया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा की जिम्मेदारी दी गई।

21. गजल भारद्वाज जिलाधिकारी महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया।

22. नितिन मदान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया।

23. जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन बनाया गया।

24. नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी को अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन की जिम्मेदारी दी गई।

25. अमनदीप डुली अपर आयुक्त मनरेगा को नियंत्रक, विधिक बाट माप की जिम्मेदारी दी गई।

26. अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत को विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक, पिछड़ा वर्ग प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई।

27. अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया।

28. मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई।

29. निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, राज्य कर बनाया गया।

30. अरविंद सिंह जिलाधिकारी एटा को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया।

31. राजेंद्र पेंसिया जिलाधिकारी मुरादाबाद को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी दी गी।

32. अतुल वत्स हाथरस जिलाधिकारी को विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया।

33. चंद्र शेखर विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन को विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

34. जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर से निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।

UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी से निकलेगा लखनऊ की सत्ता का रास्ता; किसान, जाट, मुस्लिम और दलित किसका देंगे साथ?

शासन ने तबादला पाए सभी आईएएस अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

Location :  Lucknow

Published :  22 September 2026, 12:11 AM IST

Advertisement