कौन हैं IPS राजेश कुमार, जिन्होंने संभाली अरुणाचल प्रदेश के नए DGP की कमान

पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों से CRPF में स्पेशल DG तक का सफर तय करने वाले 1995 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को चीन से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले संवेदनशील राज्य अरुणाचल प्रदेश के पुलिस मुखिया की कमान संभाल ली है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 November 2026, 11:17 PM IST
google-preferred

New Delhi: आईपीएस राजेश कुमार ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नए DGP की कमान संभाल ली है। उन्होंने एसडी सिंह जमवाल की जगह ली है।  मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से उनके मूल कैडर (AGMUT) में समय से पहले वापस भेजने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

कौन हैं आईपीएस राजेश कुमार

राजेश कुमार मूल रूप से राजस्थान के कोटकासिम इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने 4 सितंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा जॉइन की थी। वह पहले जम्मू-कश्मीर कैडर का हिस्सा थे, जिसे बाद में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों के AGMUT कैडर में शामिल कर दिया गया। अपने लंबे पुलिस करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह एजीएमयूटी कैडर के अफसर हैं। वह केंद्रीय प्रतिनियक्ति पर थे और सीआरपीएफ में तैनात थे।

राजेश कुमार के पास उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा अभियानों को संभालने का काफी अनुभव है। उन्होंने इस केंद्र शासित प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह बारामूला क्षेत्र को कवर करने वाली 'नॉर्थ कश्मीर रेंज' के DIG रहे। जम्मू जोन के IGP और 'स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप' (SSG) के IG के पद भी राजेश कुमार ने काम किया है।

पुलवामा हमले के बाद बनाए गए थे CRPF IG

जम्मू-कश्मीर में CRPF में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2023 में IG (प्रशासन) के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्हें ADG के पद पर पदोन्नत किया गया। सितंबर 2026 में उन्हें इन-सीटू आधार पर CRPF के स्पेशल DG के पद पर नियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक तैनाती के दौरान उन्होंने कई आतंकवाद विरोधी अभियानों और मुठभेड़ों की निगरानी में अहम भूमिका निभाई।

वाराणसी में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा बोले-सपा सरकार बनी तो शहर में दौड़ेगी मेट्रो,

CRPF में बड़ी जिम्मेदारी

CRPF में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कुमार ने 2023 के आसपास बल के मुख्यालय में IG (प्रशासन) के रूप में भी काम किया। बाद में उन्हें अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया और सितंबर 2026 में वे CRPF में विशेष महानिदेशक बन गए। उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेजने के हालिया फैसले से पहले, उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को कई बार बढ़ाया गया था।

यूपी चुनाव 2027 से पहले प्रियंका गांधी ने संभाली कमान! सपा से सीटों के बंटवारे पर मंथन, दिवाली बाद आएगी कांग्रेस की नई लिस्ट

मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार

राजेश कुमार की सेवा को कई पुलिस सम्मानों से भी नवाजा गया है। इनमें 2010 में वीरता के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक', 2011 में सराहनीय सेवा के लिए 'पुलिस पदक' और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' शामिल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  3 November 2026, 11:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement