सात फेरे, वैदिक मंत्रोच्चार और समंदर पार का प्यार, इटली के जोड़े ने क्यों चुना भारतीय सनातन विवाह का रास्ता?

ताजमहल देखने इटली से आगरा आए कपल ने आखिर क्यों भारतीय परंपरा से शादी करने का फैसला किया? वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेकर इस विदेशी जोड़े ने सबका ध्यान खींचा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 November 2026, 9:43 PM IST
google-preferred

Agra: मोहब्बत की निशानी ताजमहल को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। लेकिन इस बार इटली से आए एक विदेशी जोड़े ने अपनी शादी को लेकर शहर को खास वजह से चर्चा में ला दिया। इटली के लिगुरिया निवासी मैटियो और कैटरीना ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं विवाह की रस्में

इटली के मैटियो और कैटरीना की शादी की रस्में पंडित प्रवीण दत्त शर्मा ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराईं। विवाह के दौरान पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया गया। विदेशी जोड़े ने पूरे उत्साह के साथ शादी की सभी रस्मों में हिस्सा लिया और भारतीय विवाह परंपरा को करीब से अनुभव किया।

ये भी पढ़े: आगरा नगर निगम में निजी कंपनी को ठेका देने पर बवाल, कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

मंत्रों का अर्थ समझकर अपनाईं भारतीय परंपराएं

इस विवाह की खास बात यह रही कि जोड़े को केवल मंत्रों का उच्चारण ही नहीं कराया गया, बल्कि उनके अर्थ भी समझाए गए। इससे मैटियो और कैटरीना वैदिक मंत्रों के भाव और हिंदू विवाह संस्कारों के महत्व को भी जान सके। सात फेरे और पारंपरिक रस्मों के दौरान दोनों का उत्साह देखने लायक रहा।

इटली के कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी (Img: Dynamite News)

भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान

भारत की विवाह परंपराएं अपनी रस्मों, मंत्रों और सांस्कृतिक महत्व के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखती हैं। इटली के इस जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपना लगाव जाहिर किया। आगरा में हुई यह शादी इस बात की खूबसूरत मिसाल बनी कि भारतीय परंपराएं देश की सीमाओं से आगे भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

ये भी पढ़े: परिवार को कमरे में किया बंद और साफ कर दी तिजोरी, आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का दुस्साहस

ताजमहल की नगरी में शादी बनी चर्चा का विषय

ताजमहल को प्रेम का प्रतीक मानकर हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं। ऐसे में इटली के मैटियो और कैटरीना का यहां हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करना खास आकर्षण का विषय बन गया। इस शादी ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और विवाह संस्कारों की खूबसूरती को सामने रखा।

Location :  Agra

Published :  3 November 2026, 9:43 PM IST

Related News

Advertisement