राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता: पंजाब ने मेजबान यूपी को 1-0 से हराया, पांच मैदानों पर खेले गए 24 मुकाबले

बलिया में चल रही 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक दूसरे दिन, गत वर्ष की उप-विजेता पंजाब ने मेजबान उत्तर प्रदेश को 1-0 के कड़े संघर्ष में धूल चटा दी। रोमांच की हदें तब पार हुई जब 21वें मिनट में सबरजीत के एक बेहतरीन गोल ने मैच का पासा पलट दिया। उत्तर प्रदेश की लाख कोशिशों के बावजूद हार का यह सन्नाटा क्या टूटेगा?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 3 November 2026, 9:45 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मुकाबलों में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गुजरात व मध्य प्रदेश आदि ने अपने मुकाबले जीते। अंडर 17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दूसरा दिन मेजबान टीम के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहा जहां बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में गत वर्ष की उप विजेता पंजाब ने मेजबान उत्तर प्रदेश को 1-0 से मात दे दिया।

पंजाब ने मेजबान उत्तर प्रदेश को दी शिकस्त

मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम को खेले गए उक्त मुकाबले में मैच का एक मात्र गोल मैच के 21वें मिनिट में पंजाब के सबरजीत ने किया। बेहद संघर्ष के बावजूद मेजबान टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। पंजाब के लिए यह दिन की दूसरी सफलता रही

तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में हराया

इसके पूर्व पंजाब की टीम ने मंगलवार की सुबह स्टेडियम में ही खेल गए एक अन्य मुकाबले में गोवा को 3-0 से मात दिया था। जहां पंजाब के लिए मैच में 30वें मिनट में अमित कुमार, 55वें मिनट में सिद्धू व 59वें मिनट में हरगुन सिंह ने गोल किया था। वहीं आईबीएसओ ने दमन को 6-0 से मात दिया। मिनी स्टेडियम शेर में खेले गए मुकाबलों में दर्शकों ने खिलाड़ियों का जम कर उत्साह वर्धन किया। जहां तमिलनाडु में चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दिया।

ये भी पढ़े: मुजफ्फरनगर में फुटबॉल का महासंग्राम! कई शहरों की टीमों ने दिखाया दम

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (IMG: Dynamite News)

तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को रोमांचक मुकाबले में हराया

तमिलनाडु के लिए मैच के 5वें मिनट में सचिन ने गोल कर शुरुआती बढ़त दिला दिया, लेकिन 11वें मिनट में ही चंडीगढ़ के महताब ने अपने बेहतर गोल से मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद 17वें मिनट में तमिलनाडु के केबिन और 27वें मिनट में चंडीगढ़ के ग्रेटसन ने एक एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। मध्यांतर बाद मैच के 51वें मिनट में तमिलनाडु के नादिश द्वारा किया गया गोल मैच में निर्णायक सिद्ध हुआ, जिसकी बदौलत तमिलनाडु ने इस रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ को 3-2 से मात दे दिया।

पश्चिम बंगाल और गुजरात समेत इन टीमों ने भी जीते मैच

मिनी स्टेडियम शेर में खेले गए अन्य मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 6-0 से मात दिया वहीं हरियाणा और झारखंड के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, आमघाट में त्रिपुरा और मणिपुर का मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।

70वें राष्ट्रीय स्कूली खेल (IMG: Dynamite News)

ये भी पढ़े: बच्चे की फुटबॉल लगी तो भड़क उठे शिक्षक! गाली देने का आरोप, पहले भी हो चुके हैं सस्पेंड

सत्ताइस लीग मैच जाएंगे खेले

वहीं गुजरात ने आंध्र प्रदेश को 4-2 व केरला ने सीबीएसई को 4-2 से पराजित किया। टाउन पॉलिटेक्निक पर पुडुचेरी ने कर्नाटक को 4-1, जम्मू कश्मीर ने छत्तीसगढ़ को 2-1, दिल्ली ने विद्या भारती को 3-0 से पराजित किया। वहीं उड़ीसा और असम के बीच खेला गया बेहद रोमांचक मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बुधवार को प्रतियोगिता में कुल सत्ताइस लीग मैच खेले जाएंगे।

बलिया फुटबॉल टूर्नामेंट(IMG: Dynamite News)

निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहे

निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत व विशाल कुमार आदि ने निभाई।

इस दौरान हर्ष सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, कुंवर अरुण सिंह, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सह समन्वयक पंकज सिंह, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव, मोहम्मद नईम अहमद, टेक्निकल डायरेक्टर अश्विनी यादव, दुर्गविजय सिंह, शिवाशंकर सिंह, भूपेश सिंह, विनोद सिंह, रामजनम, अबरार अहमद, राकेश पाण्डे, डॉ इफ्तेखार, मोहम्मद दानिश, शशि प्रकाश राय, अनुज सिंह, प्रवेंद्र यादव, आशीष सिंह, दिलीप राय, पवन आर्य, पंकज यादव, अनूप राय, सुनील चौरसिया, प्रवीण राय, सचिन कुमार, शमशाद अहमद, अनामिका सिंह चंदेल, सच्चिदानंद राय, अजय राज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Location :  Ballia

Published :  3 November 2026, 9:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement