हिंदी
15 लाख के गहने लेकर फरार; फोटो सोर्स- ़ डाइनामाइट न्यूज
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आगरा कैंट के सुल्तानपुरा स्थित सचिन ज्वेलर्स के शोरूम को एक नकाबपोश महिला ने निशाना बनाया।
महिला शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची और शातिर अंदाज में करीब 15 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ ही मिनटों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद शोरूम में खलबली मच गई। जब ज्वेलरी गायब होने की जानकारी हुई तो CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में नकाब पहने महिला की गतिविधियां कैद मिली हैं।
Kasganj: मरीजों की सेहत से खिलवाड़! बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी पर लैब स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला
सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में हुई लाखों की चोरी की इस वारदात से इलाके में चर्चा का माहौल है।
गौरतलब है कि आज के समय कुछ लोग ऐसे हैं जो अपराध करने से जरा भी नहीं हिचक रखते हैं उस अपराध के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते जो करने जा रहे होते है, यह भी नहीं सोचते कि इस अपराध का परिणाम क्या होगा। खैर जो भी है पर आए दिन ऐसी खबरे आती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती है। वहीं ऐसे में सवाला कनून व्यवस्था पर भी उठता है कि लोगों के अंदर अपराध को लेकर डर क्यों नहीं हैं?
Location : Agra
Published : 31 October 2026, 6:46 PM IST
Topics : Agra Cantt Theft Agra news Jewellery Shop UP News