हमीरपुर में रिमझिम इस्पात कंपनी में फिर हादसा, श्रमिक की मौत से कोहराम
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर स्थित रिमझिम इस्पात लिमिटेड में फिर बड़ा हादसा हुआ है। 33 वर्षीय श्रमिक राजकुमार की मौत हो गई। पिछले एक साल में फैक्ट्री में कई फर्नेस विस्फोट और हादसे हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।