Road Accident: अमेठी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने मासूम का किया ये हाल

अमेठी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर एक किशोर को रौंदते हुए निकल गया।जिसमें में चार वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया।बच्चे की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया है… पढ़ें पूरी खबर

Updated : 18 February 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

Amethi:  अमेठी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर एक किशोर को रौंदते हुए निकल गया।जिसमें में चार वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया।बच्चे की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया है।पुलिस ने पीड़ित की तरहरीर पर मुकदमा लिख कर मामले की जांच एवं अन्य कार्यवाही में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी कृष्ण प्रकाश यादव पुत्र गयाबक्श यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सर्वोदय सांइस कालेज वारिसगंज रोड के पास उसका बेटा खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर  नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया। उसके चार वर्षीय पुत्र विराज को टक्कर मार दिया।

गोरखपुर में चलती ट्रेन में शर्मनाक वारदात: सीट दिलाने के बहाने TTE पर युवती से रेप का आरोप, कूदकर हुआ फरार

बच्चे को घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी

घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में बच्चे को घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी जामो ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद एक निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां घायल बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज शव का पंचनामा करवा कर पीएम रिपोर्ट हेतु भेजने एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा: 10 राज्यों की 37 सीटों पर जानें किस दिन होगा इलेक्शन? सियासी सरगर्मी तेज

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच

मृतक के पिता कृष्ण प्रकाश ने बताया कि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद दवा इलाज के कराने के बजाय मौके से फरार हो गया।जब हम लोग अपने घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल गए तो दो लोग आये और ट्रैक्टर ले कर चले गये। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे है।सभी का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के पिता एक सामान्य परिवार से है। जहां पर हादसा हुआ वही एक बैंक की फ्रेंचाइजी लेकर रहते थे। उनके दो बेटे थे।एक बेटा हादसे का शिकार हो गया। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक जामो विनोद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 18 February 2026, 11:28 AM IST

Advertisement
Advertisement