हाईटेंशन टॉवर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, गमछे पर टिकी हजारों निगाहें

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर पर चढ़ने के बाद गमछे से खुद को बांध लिया और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 June 2026, 6:50 PM IST
google-preferred

Agra: थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक नशे की हालत में हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर पर चढ़ने के बाद गमछे से खुद को बांध लिया और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस, बिजली विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को लगभग आधे घंटे के लिए बंद कराया गया ताकि युवक को किसी प्रकार का करंट न लगे और रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सके।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर की ऊंचाई और उस पर बह रही बिजली की लाइनों को देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई।

कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में योगी सरकार, जानें कौन है भूपेंद्र चौधरी जो संभालेंगे आगरा और कासगंज का प्रभार

तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामे

टॉवर पर चढ़ा युवक लगातार हंगामा करता रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक उससे बातचीत की और समझाने का प्रयास किया। वहीं स्थानीय लोग भी युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ाए रखी।

रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया। लगातार समझाने और मनाने के बाद आखिरकार रात 9 बजकर 28 मिनट पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के नीचे आते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को टॉवर पर बैठे हुए और नीचे मौजूद पुलिस व रेस्क्यू टीम को उसे समझाते हुए देखा जा सकता है।

दिल्ली हादसे के बाद आगरा में अलर्ट, 13 होटलों की जांच रिपोर्ट ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गनीमत रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने युवक को तत्काल अपनी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में युवक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। पुलिस उसके टॉवर पर चढ़ने के कारणों की भी जांच कर रही है।

Location :  Agra

Published :  5 June 2026, 6:46 PM IST

Advertisement