‘मुझे पुरुषों से नफरत है’, साक्षी झा ने क्यो दिया ऐसा बयान, ‘India’s Got Latent 2’ में मचा बवाल

समय रैना के शो 'India's Got Latent 2' में बिहार की साक्षी झा ने मंच पर पुरुषों और अपने ही परिवार के पुरुष सदस्यों के खिलाफ विवादित बयान दिए। उनकी बातों से नाराज होकर रघु राम और विशाल ददलानी समेत सभी जजों ने नराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 19 July 2026, 3:03 PM IST
google-preferred

New Delhi: कॉमेडियन समय रैना के शो 'India's Got Latent 2' का नया एपिसोड एक कंटेस्टेंट की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बिहार की रहने वाली साक्षी झा ने मंच पर आते ही खुद को 'मैन हेटर' यानी पुरुषों से नफरत करने वाली बताया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ऐसे बयान दिए कि जजों से लेकर दर्शकों तक हर कोई हैरान रह गया। कुछ मिनटों की बातचीत ने पूरे एपिसोड का माहौल बदल दिया।

पिता, भाई और दादा... किसी को नहीं बख्शा

जजों के सवालों का जवाब देते हुए साक्षी ने कहा कि उनकी नाराजगी सिर्फ समाज के पुरुषों से नहीं, बल्कि अपने परिवार के पुरुष सदस्यों से भी है। उन्होंने पिता, भाई और दादा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मन में उनके लिए भी गुस्सा और नफरत है। उनके इन बयानों के बाद मंच पर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया और जज भी सोच में पड़ गए।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर बने ‘India’s Got Latent’ के नए स्टार, समय रैना समेत सभी जज रह गए हैरान

जजों ने दिखाई नाराजगी, मिले शून्य अंक

साक्षी ने खुद को 10 में से 8 अंक दिए थे, लेकिन उनकी बातों से जज बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए। रघु राम और विशाल ददलानी समेत पूरे पैनल ने उन्हें जीरो अंक दिए। इतना ही नहीं, दर्शकों में मौजूद कई महिला दर्शकों ने भी उनकी बातों से असहमति जताई। बताया जा रहा है कि इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी कंटेस्टेंट को सभी की ओर से शून्य अंक मिले।

एक फॉर्म ने भी बढ़ाया विवाद

एपिसोड के दौरान साक्षी के आवेदन फॉर्म की भी चर्चा हुई। उसमें लिखा उनका एक निजी लक्ष्य जजों के लिए हैरानी का कारण बन गया। समय रैना ने जब इस पर सवाल किए तो उनके जवाबों ने विवाद को और हवा दे दी।

ये भी पढ़ें - India’s Got Latent : इलाबादिया के कमेंट पर समय रैना ने तोड़ी चुप्पी, अपनी गलती को भी किया कबूल

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एपिसोड के टेलीकास्ट होने के तुरंत बाद साक्षी झा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जहां कुछ लोगों को उनकी बातें बहुत आपत्तिजनक लगीं, वहीं दूसरों ने इसे सिर्फ़ लाइमलाइट में आने की कोशिश बताया। फिलहाल, India's Got Latent 2 का यह एपिसोड हर तरफ चर्चा में है और साक्षी झा के बयानों ने ऑनलाइन एक नई बहस छेड़ दी है।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2026, 3:03 PM IST

Related News

Advertisement