हिंदी
बांदा में जुए की महफिल पर पुलिस का छापा
Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और मालफड़ व जामा तलाशी के दौरान कुल 11 हजार 850 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में भगदड़ मच गई।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 24 अक्टूबर की देर शाम कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रब्बानिया नगर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते और नकदी भी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सइद अहमद निवासी गूलरनाका, अजीज निवासी छावनी पीली कोठी, हसीब अली निवासी हाथीखाना अलीगंज, चांद निवासी खाईपार और सकीर निवासी हाथीखाना अलीगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा जुए की फड़ से 8,200 रुपये मिले, जबकि आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान 3,650 रुपये बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 11,850 रुपये बरामद किए हैं।
जुआ खेलने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में मंडी समिति चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला के साथ कांस्टेबल मनीष शुक्ला, प्रशांत यादव, सतीश और सौरभ शामिल रहे।
बांदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर के दरवाजे पर फेंका शव; इलाके में दहशत
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
Location : Banda
Published : 24 October 2026, 10:57 PM IST