हिंदी
बांदा में खूनी वारदात से सनसनी
Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। आरोपियों ने गुरुवार को 21 वर्षीय युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को युवक के दरवाजे पर फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पूरा मामला थाना पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव का है, जहां निवासी आलोक पुत्र सरजू प्रसाद की डंडे से मारपीट के दौरान आई चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पर मारपीट करने और राजा भैया उर्फ राजा पर शव को दरवाजे पर फेंकने में सहयोग करने का आरोप है।
वारदात की तहकीकात करती पुलिस
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
मौके पर छानबीन करती पुलिस
21 वर्षीय युवक की मौत से परिजनों में दुख का माहौल है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Banda
Published : 15 October 2026, 11:58 PM IST