Sultanpur: सुबह-सुबह सब्जी मंडी में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल…
सुल्तानपुर की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।