जहां होना था सीएम का कार्यक्रम, वहां कार में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थलों पर इन दिनों कुछ ऐसी अनहोनी घटित हो रही है, जिसके चलते लगों में हड़कंप मच जाता है। करीब एक सप्ताह पहले गदरपुर में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर जा पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 February 2026, 12:58 PM IST
google-preferred

नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल गदरपुर में करीब एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की थी। इस बार हल्द्वानी में प्रस्तावित उनके कार्यक्रम स्थल के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 32 वर्षीय युवक का शव कार के अंदर मिला। इससे लगों में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास था कार्यक्रम

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास आज 32 वर्षीय युवक का शव मिला। शव कार के अंदर बंद पड़ा मिला। कार के सभी शीशे बंद पड़े थे और एसी ऑन था। युवक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है।

उत्तराखंड सरकार के गले की हड़्डी बना शिक्षा निदेशक पर हमले का मामला, बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार!

पूरी तरह ठंडी पड़ गई थी युवक की बॉडी

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने काफी देर से खड़ी संदिग्ध कार को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कार के दरवाजे तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। कार का एसी चला होने से युवक की बॉडी पूरी तरह ठंडी पड़ गई थी। पुलिस ने तुरंत युवक को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया है।

तत्काल की गई क्षेत्र की घेराबंदी

हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की दम घुटने से मौत हुई है। घटना स्थल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के नजदीक होने के कारण खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल में पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठा किए।

उत्तराखंड में रूठे नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा, जानिए क्या है पार्टी की नई रणनीति

हर पहलू से होगी जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

करीब एक सप्ताह पहले उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में नगर पालिका पार्किंग परिसर में आयोजित ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान भी उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा।

Location : 
  • Haldwani

Published : 
  • 28 February 2026, 12:58 PM IST

Advertisement
Advertisement