हिंदी
उत्तराखंड की राजनीति में उस वक्त हलचल
Dehradun: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने जा रहे चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी इसके लिए असंतुष्ट नेताओं को मनाने में की कोशिश में है। ऐसा लगता है कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट इस काम में जी-जान से जुट चुके हैं। शायद पार्टी संगठन को लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कहीं से भी यह संदेश नहीं जाना चाहिए कि पार्टी में असंतोष या गुटबाजी नाम की कोई चीज है।
इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उधमसिंह नगर के प्रमुख विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अरविंद पांडे से हुई मुलाकात को भी रूठे हुए नेताओं को मनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, विधायक अरविंद पांडे पिछले कुछ समय से सरकार के कामकाज, कानून व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाते रहे हैं। कई बार तो उनके तेवर विपक्षी विपक्षी विधायकों से भी तीखे दिखाई दिये। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष का उनसे मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महेंद्र भट्ट का सीधे अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचे। इसे विधायक पांडे की नाराजगी दूर करने के नजरिये से देखा जा रहा है।
जो चूक गए थे पहले, उनके लिए अग्निवीर वायु भर्ती में फिर खुला आवेदन मौका, जानें कैसे करें आवेदन
विधायक पांडे से मुलाकात के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट रहें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया। आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें: लटकी गिरफ्तारी की तलवार, सामने आया ये बड़ा कृत्य
मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विधायक अरविंद पांडे से उनकी मुलाकात संगठनात्मक संवाद के लिए थी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है, इसी विषय पर संगठनात्मक दृष्टि से चर्चा की गई।
Location : Dehradun
Published : 26 February 2026, 1:35 PM IST
Topics : bjp leaders Dehradun upcoming elections uttarakhand