Uttarakhand: उत्तराखंड में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रामनगर में हड़कंप
उत्तराखंड में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर में निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने कई प्रतिष्ठानों की जांच कर पनीर, दूध, घी और मिठाई के पांच सैंपल लिए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।