हिंदी
देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Dehradun: उत्तराखंड में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं पा रहा है। नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी , रुद्रप्रयाग, हरिद्वार के बाद अब राजधानी देहरादून के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देहरादून में धमकी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। परिसर का कोना-कोना छाना जा रहा है। बम की धमकी से सभी जगह हड़कंप एवं अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
धमकी के बाद अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की, लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस एहतियात बरतते हुए मामले की जांच शुरू कर रही है। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत नैनीताल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
भारत समेत कई देशों में YouTube डाउन, यूजर्स को दिखा ‘Something Went Wrong’ Error; वजह की जांच जारी
धमकियों के बाद हालांकि जांच पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। यह वास्तव में शरारती तत्वों की हरकतें भी हो सकती हैं, लेकिन डरने की खास वजह यह भी है कि कुछ जगहों पर धमकी भरे ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं। इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
देहरादून में हजारों पेड़ों और मंदिर पर मंडराता खतरा, आखिर किस फैसले ने बढ़ाई टेंशन? पढ़ें यहां
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर टीम को लगाया गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
लगातार मिल रही धमकियों के चलते सूबे के सभी जिलों में कोर्ट परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और मेटल डिटेक्टर से जांच बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि न्याय व्यवस्था की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
Location : Dehradun
Published : 18 February 2026, 12:45 PM IST