हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए विधायकों ने कसी कमर

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 February 2026, 6:12 PM IST
google-preferred

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र नौ से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में होगा। इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय के पास जिस तरह अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंचे हैं, उससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्र काफी हंगामेदार होगा।

पक्ष-विपक्ष के विधायक काफी तैयारी में दिखाई देते हैं। सत्र में उठने वाले प्रश्नों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

उत्तराखंड कांग्रेस ने रैली के बहाने दिया एकजुटता का संदेश, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

सीएम ने दिए अहम निर्देश

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैंण में कराने के संकेत दे दिए हैं। लिहाजा विधानसभा सचिवालय ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि सरकार होली के बाद औपचारिक तौर पर बजट सत्र की तिथि घोषित कर सकती है।

बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।

वेस्ट यूपी से लेकर उत्तराखंड तक अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 7 गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर अपराधी को मारी गोली

चुनावी वर्ष का वजट सत्र

सरकार की तरफ से प्रश्नों का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव वर्ष में हो रहे बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के विधायकों की जिज्ञासा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं और उन मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ सकारात्मक जवाब मिले।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 17 February 2026, 6:12 PM IST

Advertisement
Advertisement