हिंदी
आग (Img:Google)
Deoria: जिले में एक परिवार की खुशियां कुछ ही मिनटों में राख में बदल गईं। देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ऐसा तांडव मचाया कि घर का कोना-कोना जलकर खाक हो गया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ जले हुए सामान की राख और टूटे अरमान बचे हैं।
घटना मदनपुर नगर पंचायत के केवटलिया वार्ड की है। यहां रहने वाले चंदन साहनी का परिवार रोज की तरह खाना खाकर सो गया था। आधी रात के बाद घर से धुआं उठने लगा। धुएं की तेज गंध से परिजनों की आंख खुली तो देखा कि घर के एक हिस्से में आग भड़क चुकी है। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इस भीषण हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखे 60 हजार रुपये नकद, बाइक, फ्रिज, टीवी, कूलर और रोजमर्रा का सारा सामान जलकर राख हो गया। सबसे ज्यादा दर्द इस बात का है कि बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। परिवार का कहना है कि बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़कर तैयारी की थी, लेकिन एक झटके में सब खत्म हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर के पास बंधे पशु भी झुलस गए। हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
देवरिया में रंगों की धूम: होली के गीतों पर झूमे अधिकारी, DM दिव्या मित्तल का Video Viral
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम हरिशंकर लाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आजम शेख ने भी पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की। प्रशासन ने राहत सामग्री उपलब्ध कराने और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
Location : Deoria
Published : 17 February 2026, 7:19 PM IST
Topics : Deoria Deoria News Deoria Police fire