Deoria Crime: बाइक चोरी करने की कोशिश पड़ी भारी, शोर मचते ही लोगों ने दबोचा
देवरिया के गौरीबाजार चौराहे पर बाइक चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर भाग रहा था, तभी शोर सुनकर लोगों ने उसका पीछा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।