देवरिया में पुलिस अलर्ट: दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़ा एक्शन, ई-रिक्शा और भारी वाहनों पर हुई ये बड़ी कार्रवाई

देवरिया में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 109 वाहनों का ई-चालान किया गया और 7 वाहनों को सीज किया गया। ई-रिक्शा, नो-पार्किंग और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर…

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 3 February 2026, 6:04 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में 3 फरवरी 2026 को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना रहा। चेकिंग के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और भारी वाहनों की गहन जांच की गई।

ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। जिन ई-रिक्शा के पास वैध कागजात पाए गए, उन पर विधिवत नंबरिंग की गई, जबकि बिना वैध कागजात चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।

Ramnagar News: कई दिनों का खौफ, क्या अब मिली राहत? द्रोणासागर टीले पर पांचवां गुलदार पिंजरे में कैद

इसके साथ ही यातायात पुलिस देवरिया और नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर जलकल रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। न्यू कॉलोनी स्थित डॉक्टर गुलाम रसूल, आस्था हॉस्पिटल और डॉक्टर दाऊद अंसारी के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।

भारी वाहनों पर भी चला डंडा

यातायात पुलिस ने सोनूघाट और सलेमपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को भी निशाने पर लिया क्योंकि इन्हीं वाहनों के कारण अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों का चालान कर सख्त संदेश दिया गया। पूरे अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 109 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का यूएस से ट्रेड डील पर बड़ा बयान, जानें क्या-क्या कहा?

इस कार्रवाई के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया है कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 3 February 2026, 6:04 PM IST

Advertisement
Advertisement