कानपुर में बेलगाम थार का कहर, स्कूटी सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत

दीपावली की पूर्व संध्या पर कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवास विकास-3 इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार को गाड़ी करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए एक मकान के गार्डन में जा घुसी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 November 2026, 1:24 AM IST
google-preferred

Kanpur: जिले में दीपावली की पूर्व संध्या पर दर्दनाक हादसा हो गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार मौत हो गयी।  वहीं स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

स्कूटी सवार को 20 मीटर तक घसीटा

जानकारी के मुताबिक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास 3 क्षेत्र में अनियंत्रित थार गाड़ी ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। यही नहीं गाड़ी स्कूटी सवार को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए एक मकान के गार्डन में जा घुसी और पिलर से टकराकर रुक गयी। इस दौरान क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है थार में दो युवतियां सवार थीं, हालांकि गाड़ी कौन चला रहा था यह स्पष्ठ नहीं है।

कानपुर में तेज रफ्तार थार का खूनी खेल

युवती चला रही थी थार गाड़ी 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार युवती चला रही थी। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने  कब स्कूटी सवार को रौंद दिया पता ही नहीं चला। यही नहीं करीब 20 मीटर तक स्कूटी सवार को स्कूटी समेत घसीटा। उन्होंने बताया कि थार में दो युवतियां थीं, आरोप है एक युवती गाड़ी चला रही थी। हादसे के बाद आरोप है स्थानीय लोगों की युवतियों से झड़प भी हुई जिसके बाद वे वहां से फरार हो गई।

मृतक की पहचान 

वहीं सूचना पर मृतक के पुत्र राहुल पहुंचे उन्होंने शव की पहचान पनकी के स्वराज नगर निवासी पिता संतोष सिंह चौहान उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में की। वहीं पिता के शव को देख पुत्र राहुल चीख़-चीख कर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

कानपुर में कहासुनी के बाद सड़क पर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का बयान 

सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक थाना कल्याणपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक वाहन द्वारा स्कूटी में टक्कर मारी गई थी, जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दीपावली पर कानपुर के मंदिर में चमत्कारी नजारा! 52 लाख रुपये से हुआ मां लक्ष्मी का श्रृंगार

वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कर परिजनों से संपर्क कर तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  8 November 2026, 1:22 AM IST

Advertisement