धनतेरस पर बाज़ारों में बढ़ी रौनक, सोना-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक खूब हुई खरीददारी

धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को कानपुर के बाजारों में चहल पहल देखी गई। कहीं सोने-चांदी के गहनों की चमक ग्राहकों को आकर्षित कर रही थी तो कहीं बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी थी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 1:58 AM IST
google-preferred

Kanpur: धनतेरस के पर्व पर कानपुर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। वहीं, दोपहिया वाहनों के शोरूम में भी खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

हालांकि, बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोना-चांदी के बाजार में दिखी चमक

धनतेरस पर ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। व्यापारियों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार बेहतर रहा है। ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी के रुझान से ज्वेलरी कारोबारियों के चेहरे पर राहत दिखाई दी।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इस अवसर पर लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों की खरीदारी करते नजर आए।

kanpur, dhanteras, shopping news (1)

धनतेरस पर बाजारों में खरीदारों की भीड़

बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी रही भीड़

ज्वेलरी बाजार के अलावा बर्तन बाजार में भी ग्राहकों का उत्साह देखने को मिला। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर घर के लिए कुछ नया खरीदना शुभ माना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए लोगों ने बर्तन और घरेलू जरूरतों के सामान की खरीदारी की।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, कुछ इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने ऑनलाइन बाजार को अपने कारोबार के लिए चुनौती बताया। उनका कहना है कि ग्राहक दुकानों पर आने से पहले ऑनलाइन कीमतों की तुलना करते हैं।

ऐसे में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहे दामों के बराबर कीमत देना और ग्राहकों को संतुष्ट करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद व्यापारियों ने कारोबार को कुछ हद तक ठीक बताया।

जमीन के एक टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष! कानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली

बाजारों में पुलिस का पहरा, जाम ने बढ़ाई परेशानी

धनतेरस पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानपुर पुलिस भी सतर्क नजर आई। प्रमुख बाजारों में पुलिस की तैनाती और लगातार मूवमेंट दिखाई दिया। त्योहार के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी बाजारों में निगरानी करते रहे।

दूसरी ओर, बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए पहुंचने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते कई जगह जाम की स्थिति बनी और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

गंगा के ऊपर बनेगा नया फोरलेन पुल! कानपुर से उन्नाव तक का सफर होगा आसान, 232 करोड़ मंजूर

कुल मिलाकर धनतेरस पर कानपुर के बाजारों में रौनक और खरीदारी का उत्साह देखने को मिला। ज्वेलरी कारोबारियों ने पिछले साल से बेहतर कारोबार की बात कही, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों के सामने ऑनलाइन बाजार की चुनौती बनी रही।

Location :  Kanpur

Published :  7 November 2026, 1:53 AM IST

Advertisement