Kanpur Dehat Police News: नव वर्ष पर कानपुर देहात पुलिस ने दिया ऐसा तोहफा, 261 लोगों के चेहरे खिल उठे
कानपुर देहात पुलिस ने नव वर्ष के अवसर पर आमजन को बड़ी सौगात देते हुए भरोसे और सेवा का संदेश दिया है। बुधवार को जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से खोए हुए 261 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।