देवरिया : दीपावली पर पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले देवरिया प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कई स्थानों पर प्रस्तावित पटाखा दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 November 2026, 1:56 PM IST
google-preferred

देवरिया : दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों में रोशनी और खुशियों की तैयारियां चल रही हैं। वहीं पटाखों की दुकानों को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार की खुशियों में किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने खुद मैदान में उतरकर पटाखा दुकानों की तैयारियों का जायजा लिया।

कई स्थानों पर पहुंचकर अधिकारियों ने की जांच

दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों के संचालन से पहले प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने सदर तहसील, सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज, आईटीआई कॉलेज परिसर और सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज में प्रस्तावित पटाखा दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

देवरिया में 6 महीने बंधक बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

अग्निशमन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा इंतजाम तक परखी तैयारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे और आम लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Assessment

डीएम-एसपी ने किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण

सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटाखा दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  7 November 2026, 1:56 PM IST

Related News

Advertisement