देवरिया में DM की अस्पताल में एंट्री, स्वास्थ्य कर्मियों में मची हलचल
देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और प्रसव केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। DM ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।