फार्म-6 में ढिलाई पर डीएम ने चलाया चाबुक, देवरिया के 7 अधिकारियों से 24 घंटे में तलब किया स्पष्टीकरण

देवरिया मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कड़ा रुख अपनाया है। फार्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 27 November 2026, 7:03 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कड़ा रुख अपनाया है। फार्म-6 के जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर डीएम ने सात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को एक दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

फार्म-6 की प्रगति असंतोषजनक

26 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

ये भी पढ़ें: Deoria: 18 से 20 साल की सेवा, फिर भी 7,788 रुपये मानदेय! देवरिया में रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा

इन सात अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस

नोटिस पाने वालों में राहुल सिंह, तहसीलदार रुद्रपुर; गुरुशरण श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी देवरिया; सुधीर पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी देसही देवरिया; मनोज कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी तरकुलवा; प्रसिद्ध नाथ त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी भाटपार रानी; राम सूरज, नायब तहसीलदार सलेमपुर तथा बिन्द्रेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार बरहज शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Deoria News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में आयोजन, 138 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त रुख

ये सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में तैनात हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

Location :  Deoria

Published :  27 November 2026, 7:03 PM IST

Related News

Advertisement