हिंदी
रोहित शर्मा (Img: X)
New Delhi: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम ने अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस में एक बार फिर हिटमैन युग की वापसी हो गई है। रोहित टीम के ऐतिहासिक 20वें सीजन में ब्लू एंड गोल्ड जर्सी की अगुवाई करेंगे।
फ्रेंचाइजी के इस फैसले से मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। रोहित का टीम के साथ पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता एम. अंबानी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि साल 2011 में फ्रेंचाइजी ने रोहित को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई थी। उसी समय से वह मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए थे। नीता अंबानी ने कहा कि उन्होंने रोहित को एक युवा खिलाड़ी से बेहतरीन क्रिकेटर, चैंपियन और लीडर बनते देखा है। उनके लिए यह सफर बेहद खास रहा है।
Smile, everybody smile 💙
#MumbaiIndians #CaptainRo https://t.co/YUqYZTQxu9
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 27, 2026
फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने भी रोहित को कप्तानी सौंपने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा का रिश्ता बेहद खास है। आने वाले सीजन को लेकर दोनों के बीच हुई बातचीत में काफी उत्साह और कुछ नया हासिल करने का जज्बा दिखाई दिया। आकाश अंबानी के मुताबिक, रोहित का अनुभव और नेतृत्व क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी। फ्रेंचाइजी ऐसी क्रिकेट खेलना चाहती है, जिससे टीम और उसके प्रशंसकों को गर्व महसूस हो।
रोहित शर्मा (Img: Pinterest)
दोबारा कप्तानी मिलने पर रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई इंडियंस उनकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। इस टीम की अगुवाई करना हमेशा उनके लिए गर्व की बात रही है। उन्होंने कहा कि वह आईपीएल के 20वें सीजन और आने वाली चुनौतियों को लेकर उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य टीम के साथ मिलकर बेहतर क्रिकेट खेलना, मुकाबला करना और प्रशंसकों को जश्न मनाने के कई मौके देना है।
Location : New Delhi
Published : 27 November 2026, 6:38 PM IST