Deoria: 18 से 20 साल की सेवा, फिर भी 7,788 रुपये मानदेय! देवरिया में रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा

देवरिया में मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 2:09 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को देवरिया में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विकास भवन परिसर से पैदल मार्च निकालकर रोजगार सेवक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

वर्षों की सेवा के बाद भी महज 7,788 रुपये मानदेय

ग्राम रोजगार सेवक पिछले करीब 18 से 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में संविदा पर कार्य कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि मनरेगा और अब वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही जनगणना, बीएलओ और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां भी रोजगार सेवकों को सौंपी जाती हैं। इसके बावजूद उन्हें महज 7,788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है।

सरकारी बस से उतरते ही ATS ने दबोचा संदिग्ध! AK-47 और 23 कारतूस बरामद, जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

कर्मचारियों का आरोप है कि मानदेय का भुगतान समय से नहीं किया जाता है। इसके अलावा ईपीएफ की कटौती होने के बावजूद पूरी धनराशि उनके खातों में जमा नहीं की जा रही है।

प्रदर्शन में शामिल महिला रोजगार सेवकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। नीतू सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्षों तक सेवा देने के बावजूद उन्हें मात्र 7,788 रुपये मानदेय मिल रहा है। वहीं, ग्राम रोजगार सेवक वंदना सिंह ने समय से मानदेय नहीं मिलने और ईपीएफ की धनराशि जमा नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहि

ष्कार जारी रखने की बात कही।

 

24 हजार रुपये मानदेय और कैशलेस इलाज की मांग

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने शासन से मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पृथक बजट से नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई गई है।

संगठन चाहता है कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम्य विकास विभाग के सभी कार्य रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में शामिल किए जाएं और उनका पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक किया जाए। इसके अलावा लंबित मानदेय के भुगतान और ईपीएफ का नियमित एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

Deoria1

सड़क पर उतरे ग्राम रोजगार सेवक (Image Source: Dynamite News)

सरकारी बस से उतरते ही ATS ने दबोचा संदिग्ध! AK-47 और 23 कारतूस बरामद, जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन की जांच से मचा हड़कंप

3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की तैयारी

ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-संयोजक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन पहले ही शासन को आंदोलन का अल्टीमेटम दे चुका है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जा रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर 3 दिसंबर को प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।

वहीं, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने रोजगार सेवकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा भी अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन में ग्राम रोजगार सेवकों के साथ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

Location :  Deoria

Published :  27 November 2026, 2:09 PM IST

Related News

Advertisement